फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

मादक पदार्थ तस्कर काबू, भेजा जेल

Wed, 16 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
थाना बरोदा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धर्मबीर उर्फ  धर्मला निवासी रिंढाना गांव है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बरोदा टीम मंगलवार को गांव रिंढाना की सीमा में मौजूद थी कि इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम और पता पूछा तो उसने अपनी पहचान धर्मवीर उर्फ धर्मला निवासी गांव रिंढाना के रूप में दी। जांच अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर इसके कब्जे से अवैध चरस, चूरापोस्त और डोडा पोस्त मिला। जिसका बाद में वजन करने पर 150 ग्राम चरस, 9.250 किलोग्राम चूरापोस्त और 5.250 किलोग्राम डोडापोस्त मिला। जिसका उसके पास कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं था। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत थाना बरोदा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने किये हुए अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि इस अवैध चरस, चूरापोस्त और डोडापोस्त को राजस्थान से लाकर यहां खुदरा भाव मे बेचकर मुनाफा कमाना था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed