फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

दीप्ति सरना अपहरण कांड के खुलासे से कामी की गलियों में खामोशी

Tue, 16 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 16 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
शहर से महज पांच किलोमीटर दूर छोटा सा गांव कामी। गाजियाबाद के हाई प्रोफाइल दीप्ति सरना अपहरण कांड से गांव में सन्नाटा पसरा है। क्योंकि गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार केस के अहम अभियुक्त दीपक उर्फ लीलू, प्रदीप उर्फ फौजी और मोहित गांव के ही रहने वाले हैं। इतना ही नहीं, गांव के साथ नजदीकी रेलवे स्टेशन पर सांदल कलां पर भी खामोशी है। स्टेशन मास्टर से लेकर दूसरे कर्मचारी तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने सांदल कलां रेलवे स्टेशन से ही दीप्ति सरना को नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठाया था, जो सुबह छह बजे पानीपत से चलकर स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन


आठ गांवों का स्टेशन, कोई बोलने के लिए तैयार नहीं
सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर खामोशी पसरी है। यहां आठ गांवों के ग्रामीण दिल्ली-पानीपत की ओर आने-जाने के लिए सफर करते हैं। प्रतिदिन सुबह छह बजे पानीपत से चलकर पैसेंजर गाड़ी 64464 स्टेशन पर पहुंचती है, यहां से सोनीपत होते हुए ट्रेन नई दिल्ली रवाना होती है। गाजियाबाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा है कि उन्होंने दीप्ति को इसी रेलवे स्टेशन के पास छोड़ा था। इसके बाद वह पैसेंजर गाड़ी में बैठकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। बताया जाता है कि रात को गाजियाबाद पुलिस की टीम जब कामी गांव पहुंची तो स्टेशन पर जाकर भी जांच पड़ताल की, लेकिन स्टेशन मास्टर रामआसरे किसी भी तरह की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed