फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

चालान काटने पर सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी

Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
विपरीत दिशा से आ रही कार का चालान काटने से गुस्साए कार सवारों ने पुलिसकर्मी से न केवल मारपीट की बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस टीम मामले में अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना मुरथल में नियुक्त सिपाही सुधीर ने बताया कि वह देर शाम बहालगढ़ चौक पर नियुक्त था। इसी दौरान गलत दिशा से एक कार बहालगढ़ चौक पर पहुंची। इसी के चलते उसने उनका चालान कर दिया। इस पर कार में सवार दोनों युवक बिफर गए और धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वे एक अन्य साथी के साथ आए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सिपाही ने मामले की सूचना बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने सिपाही को प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी मूलरूप से नसीरपुर फिलहाल पटेल नगर सोनीपत निवासी मोहित को काबू कर लिया है। आरोपी ने अपने दो साथियों की पहचान मोनू और टीनू के रूप में दी। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed