फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

पति का दोस्त बनकर उड़ाए हजारों के सूट

Tue, 03 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Tue, 03 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित एक दुकान से संचालिका को झांसे में लेकर हजारों रुपये के सूट उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को संचालिका के पति का दोस्त बताकर अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ओम नगर की रहने वाली रितू की गोहाना बाईपास पर कपड़े की दुकान है। रितू ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि दुकान पर एक व्यक्ति आया था। उसने अपना परिचय फरमाणा निवासी राकेश के तौर पर देते हुए उसके पति जगबीर का साथी बताया था।
विज्ञापन


वह जगबीर के कहने पर ही कपड़ों की खरीदारी करने आया है। इसके बाद राकेश ने करीब सौ सूटों की खरीदारी की और पैसे घर पर छोड़ने की बात कहकर जल्द पैसे वापस भिजवाने की बात कही। इसके बाद वह सूट लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो रितू ने इसकी जानकारी पति जगबीर को दी। जगबीर ने किसी राकेश नाम के व्यक्ति से जानकारी होने का मना कर दिया। इसके बाद ही रितू को ठगी का पता चला और उसने पुलिस को सूचना दी। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में रितू की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।


जांच में पुलिस जगबीर के जानकार फरमाणा निवासी राकेश को लेकर आई तो रितू ने राकेश को नहीं पहचाना और बताया कि वो तो कोई और था। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed