फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

सीएम के आत्महत्या वाले बयान से गोविंदा के परिजन नाराज

Thu, 29 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 29 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
देवीनगर के गोविंदा कांड की सीबीआई से जांच की मांग मुखर हो गई है। गुरुवार को मृतक के घर के समीप चल रहे धरने पर विभिन्न संगठनों की बैठक में कहा गया कि पुलिस के खिलाफ पुलिस ही सही जांच कभी नहीं कर सकती। गोविंदा के परिजनों ने सीएम के प्रति अपनी तीखी नाराजगी जाहिर की। बड़े भाई गौतम ने कहा कि हमें न कोई पैसा चाहिए, न नौकरी। हमें तो केवल इंसाफ चाहिए। गौतम ने कहा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के गांव बनियानी में उसकी ननिहाल है। इससे परिवार को उम्मीद थी कि खट्टर रिश्ते के अपने भांजे की मौत पर संवेदना जाहिर करने गोहाना जरूर आएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने आने की बजाय चंडीगढ़ में बैठे-बैठे मौत को आत्महत्या बताकर परिवार के कटे जख्मों पर ही नमक छिड़क डाला। इसके अलावा फूफा रामनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर को एक बार खुद गोहाना आकर पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। जिससे उन्हें पूरी घटना का पता चल जाएगा। बैठक में आंदोलन की उस रणनीति पर भी चर्चा हुई जो गोविंदा की तेरहवीं पर 1 नवंबर को घोषित की जानी है। बैठक में मृतक गोविंदा के फूफा रामनिवास और बड़े भाई गौतम भी शमिल हुए। बैठक में आए सब संगठनों ने राज्य सरकार से गोविन्दा की मौत का सच सामने लाने के लिए सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता आजाद हिंद देश भक्त मोर्चे के संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की तथा संयोजन हरियाणा धानक समाज के प्रदेश महासचिव रवि इंदौरा का रहा। इस मौके पर हरियाणा धानक समाज के नेता सतबीर सिंह, पवन कुमार, सतीश कुमार, आजाद हिंद देश भक्त मोर्चे के गोहाना खंड के अध्यक्ष राकेश बागड़ी, गोहाना सिटी इकाई के अध्यक्ष सुभाष वर्मा थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed