{"_id":"73e817ef1272816e64b13ff3071d3014","slug":"crime-hindi-news-917","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगत कॉलोनी में बुधवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोपहर तक सामान्य अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों ने इस मामले में ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे के सहारे टांगने का आरोप लगाया है।
भगत कालोनी में बुधवार देर रात विवाहिता रितु की मौत हो गई थी। सूचना पर पानीपत से महिला के परिजन पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे पर लटके रितु के शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम कराकर शाम तक परिजनों के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। परिजनों ने रितु के गले पर निशान होने पर भी संदेह जताया। रितु की मां के अनुसार उसका पति पहले भी कई बार उनकी बेटी को परेशान करता रहा है। आरोप लगाया कि वारदात की रात को भी हितेश ने रितु के साथ मारपीट की थी। दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।