फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

रिमांड में बरामद किया ऑटो और हथियार

Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
ब्लाइंड मर्डर मामले में थाना कुंडली पुलिस ने आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान घटना में प्रयुक्त आटो और तेजधार हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गत 12 अक्टूबर को अनीता निवासी मंडौरा ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि उसका पति 10 अक्टूबर को सुबह राई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी के लिए गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 13 अक्टूबर को राजू के शव को मंडौरा स्थित बरसाती नाले से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में सुनील, विकास, बृजेंद्र और हरिओम निवासी बिंदरौली जिला सोनीपत को पहले ही नाहरा की सीमा से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते सुनील ने साथियों के साथ मिलकर राजू की हत्या कर दी थी। बाद में शव को मंडौरा स्थित बरसाती नाले में डाल दिया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड में निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आटो को ट्रक यूनियन सोनीपत की सीमा से और दो तेजधार छुरी को गांव मंडौरा और बिंदरौली की सीमा से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed