{"_id":"027a10648d7badacaf0d805a4e70877b","slug":"crime-hindi-news-906","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में भिड़े कर्मचारी, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज मंडी में भिड़े कर्मचारी, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को रोहतक मार्ग पर स्थित अनाज मंडी में दो मार्केट कमेटी कर्मचारी (ऑक्शन रिकॉर्डर) आपस में किसी बात को लेकर झगड़ पड़े। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि एक कर्मचारी नरेंद्र झरोठ ने दूसरे कर्मचारी नरेंद्र खिड़वाली की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसे रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल नरेंद्र खड़वाली ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि झरोठ निवासी नरेंद्र दहिया के साथ उसका मनमुटाव था, सोमवार को वह फिर से झगड़ा करने लगा। नरेंद्र खड़वाली ने नरेंद्र दहिया पर आरोप लगाया है कि उसने फोन कर गांव से परिचितों को बुलाया और उसकी पिटाई कराई। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन