फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

तीन दिन बाद किशोरी के परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंची सरकार

Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन रविवार को मृतका के घर पहुंची। कविता जैन ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि कोई इस तरह की घिनौनी हरकत करने का प्रयास न करे। जैन ने इस दौरान पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की घोषणा की। जैन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को गर्त में ले जाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बेटियां सभी की बराबर होती हैं।
एसपी से की बात कहा, आरोपियों को फांसी हो
कविता जैन ने पीड़ित परिवार को दिलासा देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के साथ फोन पर बातचीत की और केस की धाराओं का संज्ञान लिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में कम से कम 20 साल से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है। फोन काटने के बाद कविता जैन ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया कि आरोपियों को फांसी होगी।
विज्ञापन


ये है मामला
कुंडली थाना क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार जोकि मूलरूप से गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का है, वह दशहरा के दिन रावण दहन देखकर आजादपुर दिल्ली से वापस लौट रहा था। कुंडली बॉर्डर के पास से परिवार पैदल ही घर की ओर लौट रहा था। वहीं परिवार की सबसे बड़ी लड़की साइकिल पर अपने चचेरे भाई के साथ जा रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार पांच युवकों ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद पांचों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। शव को नांगल कलां के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने नीति, गांव नांगल कलां निवासी प्रवीण, करण, दीपक व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed