{"_id":"3dc888826766221207752059f57277ab","slug":"crime-hindi-news-1052","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डीएसपी बन ठगी करने का आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी डीएसपी बन ठगी करने का आरोपी सीसीटीवी में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ता से एक दिन पहले हुए 50 हजार रुपये ठगने के आरोपी फर्जी डीएसपी की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीरवार को पुलिस ने कैमरे से फुटेज ली और आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास के थाने में भेज दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार किशनपुरा निवासी अशोक आहूजा पैसे निकलवाने गया हुआ था। उनके पैर में चोट लगने के कारण वह पैसे निकलवाने वाला कूपन लेकर कुर्सी पर बैठ गया। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया गया उस व्यक्ति ने खुद को डीएसपी बताया और अशोक के पास बैठ गया और उसकी पैसे निकलवाने में मदद करने के नाम पर उसके हाथ से पैसे निकलवाने वाला कूपन लेकर कहने लगा कि वह पैसे निकलवाकर देता है।
विज्ञापन
उसके मना करने पर व्यक्ति ने उसके हाथ से कूपन ले लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता आरोपी ने कूपन देकर 50 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें बातों में उलझाकर पैसे लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन