फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

मोबाइल कंपनी के मैनेजर और कारिंदे से एक लाख 23 हजार लूटे

Wed, 06 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव पुरखास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर एक मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर व उसके कारिंदे से एक लाख 23 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन व जरूरी कागजात लूट लिए। पीड़ित मैनेजर ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव सनपेड़ा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करता है। सोमवार को वह कंपनी के कारिंदे गांव भौरा रसूलपुर निवासी सन्नी के साथ बाइक पर गन्नौर के विभिन्न गांवों से नकदी एकत्र करने गए थे। जब वह पुरखास गांव से पैसे लेकर वापस लौट रहे थे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक आए और उनकी बाकइ रुकवा ली।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक ने अनिल पर पिस्तौल तान दी तथा दूसरे युवक ने चाकू दिखाकर सन्नी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों बदमाश उनसे एक लाख 23 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व जरूरी कागजात छीन कर गांव शेखपुरा की तरफ फरार हो गए। अनिल ने बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने चेहरों को शॉल से ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। उनकी बाइक की नंबर प्लेट भी मुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया  है। जल्द ही लुटेरों को काबू कर उनसे लूट की राशि व अन्य सामान बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed