फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

दूसरा पक्ष आया सामने, निष्पक्ष जांच की गुहार

Mon, 04 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 04 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime

विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विमल किशोर के साथ मारपीट के मामले में रविवार को दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी युवक के गांव से ग्रामीण लघु सचिवालय में इकट्ठे हुए। इस दौरान ग्रामीणों एसपी निवास स्थान पर भी पहुंचे, लेकिन एसपी मिल नहीं पाए।

विज्ञापन


 ग्रामीणों ने इस मामले में विमल किशोर पर कई आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने विमल किशोर के साथ मारपीट के मामले में दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही काबू किया गया था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी फाइनेंसर प्रवीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर विमल किशोर पर हमला कर दिया था। इसमें उसके एक हाथ की अंगुलियां व एक पैर की हड्डी टूट गई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्रवीण और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर मोहित के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्रवीण व अन्य के खिलाफ एक और मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने शनिवार को प्रवीण निवासी मेहंदीपुर हाल आबाद कबीरपुर रोड को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अब दो आरोपियों अमित निवासी मेहंदीपुर हाल आबाद कबीरपुर रोड व प्रवीण निवासी भैंसवाल को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
 
ग्रामीणों ने लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

विमल किशोर के साथ मारपीट मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए प्रवीण कुमार के गांव मेहंदीपुर से ग्रामीण रविवार को लघु सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में विमल किशोर की राजनीतिक पहुंच से दबाव में आकर अपने हाथ पीछे कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की एकतरफा कार्रवाई किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमार गांव का होनहार राष्ट्रीय स्तर का युवा खिलाड़ी है और आज तक उसके खिलाफ किसी भी तरह का मारपीट तक का भी कोई मामला थाने में दर्ज नहीं है। वहीं, विमल किशोर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

आरोप लगाया कि विमल किशोर संगठन की आड़ में प्रवीण कुमार को ब्लैकमेल कर रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि वे सोमवार को पुन: लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक को इस मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर ज्ञापन देंगे।


नवीन जयहिंद ने लिया हालचाल

रविवार शाम को आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने विमल किशोर के घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान नवीन जयहिंद ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed