फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

आरोपी ने किया सरेंडर, अवैध फाइनेंसरों के खिलाफ प्रदर्शन कल

Sun, 03 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 03 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विमल किशोर के साथ मारपीट करने के मामले में शनिवार को आरोपी फाइनेंसर ने आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत में पेश कर पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, जिस दुकानदार की वजह से मारपीट की गई, उसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने थाना सिविल लाइन तक जुलूस निकाला। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया है। अब सोमवार को शहर भर में अवैध फाइनेंसरों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता विमल किशोर के साथ मारपीट के मामले में आरोपी फाइनेंसर प्रवीण निवासी मेहंदीपुर हाल आबाद कबीरपुर ने शनिवार को अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया और एक दिन के रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कच्चे क्वार्टरों में रंगाई का काम करने वाले मोहित और उसके परिवार के साथ जुलूस निकालते हुए थाना सिविल लाइन पहुंचा। सिविल लाइन में लोगों ने प्रवीण के खिलाफ मोहित को अगवा कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया।

गुरुवार को कच्चे क्वार्टर में रंगाई का काम करने वाले मोहित ने विमल किशोर से मुलाकात की थी। मोहित ने विमल किशोरी को बताया कि फाइनेंसर प्रवीण और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर मारपीट की थी। इस पर विमल ने मोहित को थाना सिविल लाइन और एसपी के पास भेजा था।

पुलिस ने उसकी शिकायत ले ली थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया था। शुक्रवार को विमल किशोर जब अपने कार्यालय में बैठा था तो कुछ युवकों ने रॉड, बिट्टो और डंडों से हमला कर दिया था। हमले में विमल के बुरी तरह से घायल होने के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इस मामले में दोपहर बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया था। वहीं, गुरुद्वारा रोड मार्केट ने भी दुकानें बंद कर रोष व्यक्त किया था।

सोमवार को निकालेंगे जुलूस
फाइनेंसर द्वारा विमल किशोरी पर किए हमले के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जुलूस  अंबेडकर पार्क से सचिवालय तक जाएगा, जहां एसपी और डीसी के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।


इस मामले में शनिवार को गोहाना में जन संघर्ष मंच हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मंच के प्रांतीय सलाहकार डॉ. सीडी शर्मा, नरेश वरोधिया, बलवान, रघुबीर देशवाल, सतपाल एलटी, प्रवीन त्यागी, कृष्ण मान, ललित रावत, प्रवीन, सतपाल कश्यप, सूरजभान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed