फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

गोहाना में अवैध शराब की फैक्ट्री का भांडाफोड

Sun, 03 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना (साेनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना (साेनीपत) Updated Sun, 03 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

गांव गुढ़ा से रोहतक रोड जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक मकान में अवैध शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। यहां दो कंपनियों ने नाम से शराब बनाई जा रही थी। सीआईए टीम ने मौके से खाली बोतलें और उन पर लगने वाले लेबल भी बरामद किए हैं। साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने की स्प्रिट व शराब से भरी पेटियां व खाली बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मकान मालिक समेत पांच लोगों को धर दबोचा है।

विज्ञापन


गांव गुढ़ा के पास किसी मास्टर का मकान खाली पड़ा हुआ हैं। सीआईए सोनीपत की टीम को गुप्त सूचना मिली कि इस मकान को किराए पर लेकर गांव छिछड़ाना निवासी प्रमोद, राजू व जगदीश नकली शराब तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीआईए इंस्पेक्टर इंदीवर ने शहरी थाना प्रभारी ऋषिकांत के साथ टीम सहित वहां छापेमारी की और भारी मात्रा में शराब और स्प्रिट बरामद की। पुलिस को मौके पर छिछड़ाना निवासी जगदीश के साथ शराब बनाने वाले कर्मचारी बिहार के समस्तीपुर निवासी धर्मजीत, कुंदन व गोहाना निवासी सिकंदर व बिंटू को धर दोबचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंदीवर ने बताया कि मकान मालिक का पता नहीं चल पाया है। प्रमोद व राजू पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। चार कर्मचारी और एक मालिक जगदीश को गिरफ्तार कर जांच शहर थाना प्रभारी ऋषिकांत को सौंप दी हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed