फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

बढ़खालसा गांव में नाले में मिला भ्रूण, सनसनी

Sat, 02 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 02 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime

क्षेत्र के गांव बढ़खालसा में भ्रूण हत्या कर भ्रूण को नाले में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने घर के बाहर नाले में भ्रूण देखा तो उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जरिए सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गांव बढ़खालसा निवासी ज्ञानीराम के परिवार की महिला अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। उसकी नजर नाली में पड़े भ्रूण पर गई। महिला ने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी। उसके बाद सीएमओ डॉ. अनविता कौशिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जांच में पाया कि भ्रूण पांच से छह माह का है और बच्चे की आरनोल भी साथ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को अवगत करवाया। राई थाना प्रभारी वजीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी : सिंह
राई थाना प्रभारी वजीर सिंह ने मामले के बारे में बताया कि फिलहाल विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।


आशा वर्कर की बैठक में पता लगाने के दिए निर्देश : अवनिता
एसएमओ डॉ. अनविता ने भ्रूण के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के गांवों की आशा वर्कर की बैठक ली और क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाने के आदेश दिए। एसएमओ ने बताया कि आशा वर्कर व उनकी टीम क्षेत्र में बारीकी से निगाह रखे हैं। जल्द ही भ्रूण फेंकने वालों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed