{"_id":"580d0b254f1c1bcb75bc20f2","slug":"crime-beat-accuse-je-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी बदलने पर जेई और बेलदार भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी बदलने पर जेई और बेलदार भिड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
man beaten
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजान सिंह पार्क से फील्ड में पानी खोलने की ड्यूटी लगाने पर सुजान सिंह पार्क में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई और बेलदार आपस में भिड़ गए। बेलदार ने सिविल लाइन थाने में जेई पर मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। जबकि, विभाग के एसई पूरे मामले से ही अनजान हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाने का भरोसा दिया है।
हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल वर्कर्स यूनियन के ब्रांच सचिव रविकांत ने यूनियन की ओर से जारी बयान में बताया है कि बेलदार राजेंद्र सिंह सुजान सिंह पार्क में कार्यरत थे। इसी बीच एक जेई आया और राजेंद्र की ड्यूटी पार्क से हटाकर फील्ड में पानी खोलने के लिए लगा दी। बेलदार ने कहा कि वे चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। एक सप्ताह बाद फील्ड में ड्यूटी शुरू कर देगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जेई ने बेलदार की पिटाई की और गाली-गलौच भी किया। बेलदार ने विभाग के एसडीओ राजपाल दहिया को घटनाक्रम से अवगत करवाया। इसके बाद कार्यकारी अभियंता राजीव गुप्ता से मिला, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
फरियाद लेकर यूनियन के पास पहुंचा बेलदार
अधिकारियों के रवैये से परेशान बेलदार यूनियन के पदाधिकारी से मिले। यूनियन के सदस्यों ने अधिकारियों से बातचीत की तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यूनियन का कहना है कि जेई ने यूनियन सदस्यों के खिलाफ शिकायत देकर सिविल अस्पताल में मनमाने ढंग से मेडिकल बनवा लिया। अगर दोबारा से जेई की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। तीनों यूनियन पदाधिकारियों जिला सचिव राजबीर योगी, वरिष्ठ उप प्रधान सतबीर सिंह व ब्रांच सचिव रविकांत के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है, जो गलत है। क्योंकि यूनियन के तीनों पदाधिकारियों की जेई से न तो कहासुनी हुई और न ही कोई झगड़ा। यूनियन नेताओं का कहना है कि अगर मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यूनियन अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
मामले के बारे मेें ही नहीं पता
बेलदार और जेई के बीच क्या हुआ, इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पूरे मामले के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
राजीव गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, अधिकारी
बेलदार राजेंद्र ने जेई आरके दहिया के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा और मामले की जांच शुरू की जाएगी। जेई की ओर से यूनियन पदाधिकारियों की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
वीरेंद्र राव, सिविल लाइन थाना प्रभारी