फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime, arrest, inspector, fraud, cm fluing, sonipat

फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बन वसूली करता दबोचा

Sat, 29 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा Updated Sat, 29 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime, arrest, inspector, fraud, cm fluing, sonipat
काबू - फोटो : sonipat
सीएम फ्लाइंग का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों से पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के साथ उसका चालक भी पकड़ा गया है। ये कार पर नीली बत्ती लगाकर शहर के दुकानदारों को फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर बता रहे थे और सैंपल भरने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। शक होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर नकली फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर ने चालक सहित भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ त्योहार के मद्देनजर गश्त पर थे। सूचना मिली कि शहर के बस स्टैंड के पास स्थित दुकानों पर कुछ लोग नीली बत्ती लगाकर आए हुए हैं और दुकानदारों से पैसों की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त युवक भागने लगे, जिन्हें तुरंत काबू कर लिया। दुकानदारों ने बताया कि कार पर नीली बत्ती लगाकर आए दो युवकों में से एक ने उन्हें बताया कि वह कार का ड्राइवर है और सीएम फ्लाइंग चंडीगढ़ से आएं हैं।
विज्ञापन


फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर गाड़ी में बैठे हैं, बात कर लो। इसके बाद उक्त युवक पैसों की मांग करने लगे। ऐसे में दुकानदारों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। खुद को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बताने वाला आरोपी रोहतक के सेक्टर-1 निवासी दीपक है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान रोहतक की डीएलएफ कालोनी निवासी श्रीकृष्ण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत भी अलग मामला दर्ज किया जाएगा।
थाना प्रभारी, कर्मबीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed