फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   court news

नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, 7 साल कैद

Sat, 30 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 30 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
लगभग दो साल पहले नाबालिग को गली से उठाकर दुष्कर्म करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनगीत कौर की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई है। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर 2014 को थाना राई क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी  14 वर्षीय बेटी 19 नवंबर की देर शाम अपने घर से पड़ोस में आटा चक्की पर गई थी। लड़की ने घर आकर बताया था कि जब वह चक्की से लौट रही थी तो इसी दौरान गली में पहले से ही खड़े गांव के किशनपाल उर्फ काला ने उसे जबरन उठा लिया था। वह उसका मुंह दबाकर उसे पास ही एक प्लॉट में बनी झोपड़ी में ले गया था। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना राई में मामला दर्ज किया गया था। बाद में आरोपी किशनपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को एडीजे गगनगीत कौर की अदालत ने किशनपाल को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed