{"_id":"6bb4adc22f8cb2241353c485783e0a24","slug":"child-died-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याऊ मनियारी मार्केट में एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक जीटी रोड की तरफ से मार्केट की ओर आ रहा था। एक चार साल की बच्ची सड़क के पास खेल रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन