फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister flying squad raided Ganaur for the second day, firecrackers recovered from the house

Sonipat: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गन्नौर में दूसरे दिन भी मारा छापा, घर से पटाखे बरामद

Wed, 05 Oct 2022 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

हरिनगर कॉलोनी में घर के अंदर ही आरोपी ने भंडारण कर रखा था। 20 हजार रुपये के पटाखे रोहतक से खरीद कर लाया था।

विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided Ganaur for the second day, firecrackers recovered from the house
मकान में पटाखों का भंडारण मिलने के बाद कागजी कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दूसरे दिन भी छापा मारकर गन्नौर की हरिनगर कॉलोनी स्थित एक घर से काफी मात्रा में पटाखों को बरामद किया है। जिस जगह से पटाखे बरामद हुए हैं वह रिहायशी इलाका है। जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। उड़नदस्ते के उप निरीक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने घर के मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि सूचना मिली थी कि हरिनगर के रहने वाले सुनील दिवाली को लेकर अपने घर में पटाखों का भंडारण किए हुए हैं। सुनील का मकान घनी आबादी के बीच है। सूचना पर उप निरीक्षक सतनारायण गन्नौर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नपा सचिव प्रदीप खर्ब की देखरेख में सुनील के घर पर छापा मार कार्रवाई की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : छह साल के मासूम की मौत: पिता के साथ कैंटर में मिट्टी भराई के लिए गया था, रेत के नीचे दबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर से काफी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। इस दौरान सुनील भी मौके पर मौजूद था, जिससे पटाखे बेचने से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। इस पर टीम ने पटाखों को कब्जे में ले लिया और थाना गन्नौर में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

 

सुनील ने पुलिस को बताया कि वह रोहतक से करीब 20 हजार रुपये के पटाखे खरीद कर लाया था, जिन्हें बेच कर वह मुनाफा कमाना चाहता था। उप निरीक्षक सुनील ने बताया कि डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में पटाखों का अवैध रूप से भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed