फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheating game with profile photo: ACP deputy reader email hacked

प्रोफाइल फोटो लगा ठगी का खेल: एसीपी के नायब रीडर की ईमेल हैक, मदद के नाम पर परिचितों से ठगे हजारों

Fri, 07 Apr 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Apr 2023 12:07 PM IST
सार

सोनीपत के सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी शिकायत में हवलदार आजाद सिंह ने बताया कि वह एसीपी शहर-2 के कार्यालय में बतौर नायब रीडर तैनात है। वह अपने मोबाइल में दो सिम प्रयोग कर रहे हैं। ई-मेल आईडी भी फोन पर चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को उसकी ई-मेल आईडी को किसी ने हैक कर लिया।

विज्ञापन
Cheating game with profile photo: ACP deputy reader email hacked
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सोनीपत में व्हाट्सएप प्रोफाइल पर परिचित का फोटो लगाकर साइबर ठग मदद के नाम पर लगातार ठगी का खेल चला रहे हैं। वह खाकी वालों तक को अपना शिकार बना रहे है। दो माह में दूसरे पुलिसकर्मी को ठगी का शिकार बनाया गया है। साइबर ठगों ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के नायब रीडर की ई-मेल आईडी हैक कर फर्जी व्हाट्सएप पर उनकी प्रोफाइल फोटो लगातार उनके चचेरे भाई व दो दोस्तों से 55 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हवलदार का फोटो लगा की गई ठगी
सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी शिकायत में हवलदार आजाद सिंह ने बताया कि वह एसीपी शहर-2 के कार्यालय में बतौर नायब रीडर तैनात है। वह अपने मोबाइल में दो सिम प्रयोग कर रहे हैं। ई-मेल आईडी भी फोन पर चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को उसकी ई-मेल आईडी को किसी ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल में दर्ज सभी नंबर और उनके फोटो का प्रयोग करके एक फर्जी व्हाट्सएप बना लिया। जिसके प्रोफाइल पर साइबर ठगों ने उनका फोटो लगाकर परिचितों से मदद के नाम पर रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनके चचेरे भाई पानीपत के गांव बिहौली निवासी प्रदीप से दो बार में 15-15 हजार रुपये ले लिए। उनके भाई नेवी में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत है। उनके पास मैसेज भेजकर एक अन्य नंबर पर रुपये डलवा लिए गए। इतना ही नहीं उनके दो दोस्तों से भी 25 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। उनके दोस्त गोहाना निवासी राकेश से 15 हजार रुपये व शिव वर्मा से 10 हजार रुपये डलवाए गए। अब भी साइबर ठग सक्रिय है और उनके नाम पर लोगों से रुपये मांग रहे है। जिसका पता लगने पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनीपत में इससे पहले जीआरपी के उप निरीक्षक की ई-मेल हैक भी लोगों से रुपये ऐंठ लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed