फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chain snatcher caught in Sonipat of Haryana

सोनीपत: आशा वर्कर के गले से चेन झपटी, बहादुर बेटी ने पीछा कर आरोपी को दबोचा, लोगों ने पुलिस के हवाले किया

Sat, 14 May 2022 02:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 02:44 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। महिला दो बेटियों संग कच्चे क्वार्टर में सामान खरीदने आई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Chain snatcher caught in Sonipat of Haryana
कच्चे क्वार्टर के पास चेन झपटमारी के बारे में जानकारी देती आशा वर्कर पूनम। युवक को पकड़ने के बाद लगी भीड़। पकड़े गए युवक को थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कच्चे क्वार्टर में सामान की खरीदारी करने आई आशा वर्कर के गले से युवक ने चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर आठ मरला की तरफ भागे युवक का आशा वर्कर की बेटी ने शोर मचाते हुए पीछा किया। इस पर लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। इस दौरान आरोपी की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


गांव रोहट की रहने वाली आशा वर्कर पूनम शुक्रवार देर शाम पति व तीन बेटियों कीर्ति, शिवानी और प्रियंका के साथ कच्चे क्वार्टर में खरीदारी करने आई थी। अंधेरा होने के चलते उन्होंने पति को पहले ही घर भेज दिया था। चारों मां-बेटी रात तक खरीदारी करती रहीं। बाजार में खरीदारी करने के बाद पूनम बेटियों संग कच्चे क्वार्टर से निकलकर सुभाष चौक की तरफ जाने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक पैदल पूनम के पास आया। उसने उसके पास आते ही उनके गले से दो तोले की चेन झपट ली। इस पर पूनम ने शोर मचा दिया। उनकी बेटी शोर मचाते हुए युवक के पीछे दौड़ी। उसे आठ मरला क्षेत्र में लोगों की मदद से दबोच लिया गया। लोगों ने युवक की पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने में ले गई। बताया जा रहा है कि युवक गांव नांगल कलां का रहने वाला है। पूनम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


बेटी ने दिखाया साहस, शोर मचाते हुए पीछे भागती रही
गले से चेन झपटने की घटना के बाद जहां आशा वर्कर पूनम बदहवास हो गई, वहीं उनकी बेटी कीर्ति ने होश नहीं खोया। चेन झपटकर आरोपी पैदल ही आठ मरला की गली में भागकर जाने लगा तो कीर्ति शोर मचाते हुए उसके पीछे भाग ली। इस पर आठ मरला की गली में राहगीरों की मदद से युवक को दबोच लिया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया। कीर्ति ने साहस दिखाते हुए युवक को पकड़वाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed