फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bus driver killed in Roadrage at Kundli

Sonipat Murder: साइड न देने पर बस सवार चालक को थार जीप से कुचला, भड़के कर्मियों ने बस अड्डे पर जड़ा ताला

Tue, 06 Sep 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

दिल्ली से ही थार में सवार युवकों के साथ साइड देने को लेकर बस चालक का विवाद हो गया था। कुंडली में आकर जीप सवार युवकों ने बस को रुकवाया और फिर थार जीप से चालक को कुचल दिया।

विज्ञापन
Bus driver killed in Roadrage at Kundli
हत्या के विरोध में थाने पहुंचे रोडवेज कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुंडली बॉर्डर के पास रोडरेज में परिवहन निगम की अनुबंधित बस के चालक की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई। साइड देने को लेकर हुए विवाद में थार जीप में सवार युवकों ने रोडवेज बस को कुंडली में रुकवाया और कर्मचारियों को जीप से रौंद दिया। हादसे में बस में सवार दूसरी बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक थार जीप को लेकर दिल्ली की ओर भाग गए। जीप दिल्ली नंबर की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान रामपत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह चालक प्रमोद कुमार रोडवेज की बस लेकर सोनीपत से दिल्ली के लिए चले थे। इसमें अन्य यात्रियों के साथ ही सलीमसर माजरा के रहने वाले रोडवेज में ही बस चालक जगबीर सिंह भी सवार थे। उन्हें दिल्ली से अपनी बस को लेकर चंडीगढ़ के लिए जाना था। रोडवेज की बस जब बहालगढ़ से दिल्ली हाईवे पर चली तो पीछे से थार जीप में सवार युवकों ने हार्न बजाना शुरू कर दिया। जीप के खुले सनरूफ से दो युवतियां अभद्रता करने लगी। इस पर चालक ने उनको साइड दे दी। बताया जा रहा है कि थार में दो युवक व दो युवती सवार थे। वह देरी से साइड देने का आरोप लगाकर भुगत लेने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह रोडवेज बस के आगे-पीछे होकर चलते रहे और अभद्रता करते रहे। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार कुंडली में पहुंचकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे जीप में सवार युवकों ने हाथ देकर बस को रुकवा लिया। चालक ने कुछ आगे जाकर बस को रोक दिया। जीप सवार युवकों को समझाने के लिए दिल्ली के लिए सफर कर रहे चालक जगबीर सिंह, दिल्ली जा रही बस के चालक प्रमोद कुमार व परिचालक फतेह सिंह सहित चार-पांच लोग नीचे उतर आए।


इस दौरान युवकों ने कर्मचारियों को थार जीप से टक्कर मार दी। जिसमें जगबीर और फतेह सिंह घायल हो गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस के आने तक चालक जगबीर सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद युवक-युवती जीप सहित दिल्ली की ओर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भेज दिया। वहीं हत्या से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने सोनीपत बस अड्डा के गेट पर ताला जड़कर बसों का आवागमन रोक दिया है। रोडवेज कर्मी कुंडली थाना में पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सोनीपत व दिल्ली डिपो बंद करने की चेतावनी दी है।
 

शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जीप व उसमें सवार युवक-युवतियों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा उसके अनुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed