{"_id":"68007e39ac4d328dcf0bbdd4","slug":"brutal-murder-of-a-youth-in-sonipat-miscreants-crushed-him-with-a-car-thrice-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में युवक की बेरहमी से हत्या: बदमाशों ने 3 बार गाड़ी से कुचला, रात को बीड़ी और माचिस लेने निकला था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में युवक की बेरहमी से हत्या: बदमाशों ने 3 बार गाड़ी से कुचला, रात को बीड़ी और माचिस लेने निकला था मृतक
Thu, 17 Apr 2025 11:24 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:24 AM IST
सार
सोनीपत के गांव घड़वाल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से रात करीब 11:30 बजे बीड़ी और माचिस लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
थाना बरौदा
- फोटो : संवाद
विस्तार
गोहाना के बरोदा थाना क्षेत्र में आधे घंटे के अंतराल के दौरान दो बड़ी वारदात सामने आई है। सफेद रंग की कार सवार हमलावरों ने गांव घड़वाल में बुधवार देर रात श्रमिक को कार से कुचल कर मार डाला। वह बाइक लेकर बीड़ी माचिस खरीदने गए थे। टक्कर मारने के बाद तीन बाद उन्हें कुचला गया। परिजन खानपुर कलां स्थित अस्पताल लेकर गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे करीब आधा घंटा पहले कोहला के पास सफेद रंग की कार सवार दो युवकों ने घड़वाल के किसान का ट्रैक्टर लूट लिया। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
गांव घड़वाल निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह और उनके भाई नरेश मजदूरी करते हैं। बुधवार रात 11 बजे दोनों ने घर पर खाना खाया था। रात करीब साढ़े 11 बजे नरेश अपनी बाइक लेकर गांव में बीड़ी माचिस खरीदने के लिए चले गए। भाई नहीं आया तो वह भी पांच मिनट बाद रोड की तरफ चले गए। उनका भाई उनसे 50-100 मीटर की दूरी पर था। उन्होंने देखा कि नरेश अपनी बाइक के पास खड़े थे।
विज्ञापन
तभी गांव की तरफ से सफेद रंग की स्विफ्ट कर आई और नरेश को सीधी टक्कर मार दी। जिससे उनका भाई जमीन पर गिर गया। उसके बाद कार सवारों ने उनके भाई के ऊपर से कार उतार दी गई। वह चिल्लाकर भाई की तरफ भागा तो कार चालक ने फिर से कार को पीछे किया और भाई के सिर के ऊपर से उतार दी। कार को आगे करके तीसरी बार उनके भाई के ऊपर चढ़ाया गया। इसके बाद चालक कार को भगा ले गया। कार में कितने लोग सवार थे यह उन्हें नहीं पता लग पाया। वह परिजनों की मदद से भाई नरेश को गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए। सुरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर लूटा
गांव कोहला से बनवासा रोड पर स्विफ्ट कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लूट लिया। बाद में बदमाश ने कुछ दूर ट्राली को छोड़ दिया और ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। आगे जाकर ट्रैक्टर शराब ठेके में जा टकराया, जिससे ठेके का शटर टूट गया। रास्ते में बाइक को टक्कर मारी, जिससे चालक घायल हो गया।
गांव घड़वाल निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब 10-11 बजे ट्राली में गेहूं भरकर ट्रैक्टर से अनाज मंडी गोहाना लेकर जा रहे थे। जब वह पड़ोस के गांव कोहला में बनवासा मोड़ पर पहुंचे तो स्विफ्ट सवार युवकों ने कार को ट्रैक्टर के आगे अड़ा दिया। कार से दो बदमाश हथियार लेकर उतरे। जिस पर वह डर के चलते ट्रैक्टर-ट्राली के छोड़कर कोहला की तरफ भाग गए। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर और ट्राली को ले गए।
कुछ दूरी पर गेहूं से भरी ट्राली को छोड़ दिया और ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। उन्होंने पुलिस के बताया तो जांच की गई। कोहला गांव में सरकारी स्कूल के पास टूटी हुई बाइक और एक घायल युवक मिला। इससे करीब 200 मीटर दूर नुरनखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर ने शराब ठेका में सीधी टक्कर मार रखी थी और शटर टूटा हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा
कोहला से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव घड़वाल में श्रमिक नरेश की स्विफ्ट से कुचल कर हत्या की गई थी। इससे कयास लगाया जा रहा है स्विफ्ट सवार जिन बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर लूटा उन्होंने ही नरेश की कार से कुचल कर हत्या की। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।