फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brutal murder in Sonipat: Wife was sickled, son strangled to death

सोनीपत में निर्मम हत्या: पत्नी को दरांती से काटा, बेटे की गला दबाकर के मौत के घाट उतारा

Sat, 08 Apr 2023 09:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 09:12 AM IST
सार

सोनीपत के गांव गोपालपुर में दर्दनाक घटना हुई है। जहां एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर खरखौदा पहुंची। साथ ही एफएसएल की टीम ने पहुंच कर सुबूत जुटाए।

विज्ञापन
Brutal murder in Sonipat: Wife was sickled, son strangled to death
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा के गांव गोपालपुर में ग्रामीण ने नृशंस हत्याकांड को अंजाम देते हुए अपनी पत्नी की दरांती से वार कर हत्या की और आठ साल के बेटे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सुबह जब मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसीपी खरखौदा जीत सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम जांच में जुटी है। एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ग्रामीण के अनुसार
गांव गोपालपुर निवासी शमशेर ने शनिवार तड़के करीब 3 बजे अपनी पत्नी कुसुम (26) व बेटे ईशांत (7) को मौत के घाट उतार दिया। छत पर सो रहे बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है तो पत्नी को धारदार हथियार से काटा गया है। कुसुम का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। सुबह मामले की जानकारी खरखौदा पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


एसीपी जीत बेनीवाल व थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या कारणों के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद ही कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल मामले में गहनता से सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ के घर पर रहती है बड़ी बेटी
शमशेर के पास 10 वर्षीय बड़ी बेटी और है। वह अपनी बुआ के घर गांव रतनगढ़ माजरा में रहती है। लोगों का कहना है कि अक्सर घर में कलह के चलते बड़ी बेटी को बुआ के घर भेजा गया था। पति-पत्नी की अनबन ने पूरा परिवार उजाड़ दिया है। बताया जा रहा है कि बेटी बुआ के घर होने के चलते उसकी जान बच गई।


अधिकारी के अनुसार
गांव गोपालपुर में महिला व बेटे की हत्या की गई है। हत्या का आरोप पति पर है। उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही सभी तथ्य सामने आ सकेंगे। महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई और बेटे के गले पर निशान है। जिससे लगता है कि उसका गला दबाया गया है। -जीत बेनीवाल, एसीपी खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed