फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother of Gangster Ramkaran Jasbir alias Jassa caught by STF

Haryana: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर रामकरण का भाई जसबीर उर्फ जस्सा, पांच हजार का था इनामी

Wed, 05 Oct 2022 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

बदमाश को खरखौदा में बरोणा मार्ग बाईपास से काबू किया गया। पांच हजार का इनामी था। आरोपी अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमों में नामजद रहा है।

विज्ञापन
Brother of Gangster Ramkaran Jasbir alias Jassa caught by STF
एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम की गिरफ्त में आरोपी जसबीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बहादुरगढ़ की टीम ने दो वर्ष से पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर के बड़े भाई व पांच हजार के इनामी बदमाश जसबीर उर्फ जस्सू को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमों में नामजद रहा है। वह रामकरण बैंयापुर गैंग का सक्रिय सदस्य है। जसबीर उर्फ जस्सू को एसटीएफ की टीम ने खरखौदा के बरोणा मार्ग बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि डीएसपी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में कार्य करते हुए एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक की टीम ने वांछित बदमाश को पकड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी गैंगस्टर रामकरण का बड़ा भाई व गैंग का सक्रिय सदस्य जसबीर उर्फ जस्सू है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : छह साल के मासूम की मौत: पिता के साथ कैंटर में मिट्टी भराई के लिए गया था, रेत के नीचे दबने से गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे खरखौदा में बरोणा मार्ग बाईपास से काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि जसबीर करीब 20 वर्ष से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है और सोनीपत के नामी गैंगस्टर संदीप बड़वासनी की हत्या में भी आरोपी था। इसके अलावा वह बदमाश बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला करने के साथ ही उसके पिता कृष्ण की हत्या का षड्यंत्र रचने में नामजद रहा। इसके अलावा वह हत्या, हत्या की कोशिश व लड़ाई-झगडे़ के करीब दर्जनभर मामलों में नामजद रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि उसके द्वारा की गई वारदात पर से पर्दा उठाया जा सके।

इन वारदात में रहा नामजद

  • वर्ष 2000 में जसबीर पर अपने भाई रामकरण व अन्य साथियों के साथ मिलकर अजमेर निवासी राजपुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा। 
  • वर्ष 2001 में अपने साथियों के साथ मिलकर मंजू निवासी थाना खुर्द पर चाकुओं से जानलेवा हमला करने का आरोप।
  • वर्ष 2005 में पुलिस के साथ कहासुनी व बदसलूकी का मुकदमा दर्ज है।
  • वर्ष 2007 में आरोपी जसबीर पर साथियों के साथ मिलकर अपने ही गांव के खेतों मे महाबीर की हत्या व देवेंद्र उर्फ भूखा पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2012 में लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज हुआ था।
  • वर्ष 2014 में मौसी दर्शना के साथ लड़ाई-झगड़ा करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2017 में शराब कारोबारी व बदमाश संदीप बड़वासनी की हत्या का मुकदमा दर्ज है।
  • वर्ष 2021 में जसबीर उर्फ जस्सू अपने भाई रामकरण के साथ बदमाश बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या करवाने की साजिश में नामजद हुआ।
  • वर्ष 2021 में जसबीर अपने भाई रामकरण के साथ सोनीपत कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश बिट्टू बरोणा की हत्या की कोशिश के मामले में नामजद हुआ।


पानीपत के दस हजार के इनामी को एसटीएफ सोनीपत के दबोचा 
सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत के गांव जाटल निवासी रामपाल उर्फ राजेश है। आरोपी मार्च, 2020 से पुलिस पकड़ से बाहर था। 

एसपी एसटीएफ सुमित कुमार ने बताया कि डीएसपी संदीप कुमार की अगुवाई में सोनीपत एसटीएफ प्रभारी सुखविंदर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दस हजार के इनामी रामपाल उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मार्च 2020 से पुलिस पकड़ से बाहर था। उस पर पानीपत में पैरोल एक्ट के तहत अप्रैल माह में एक और मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि इससे पहले आरोपी चोरी, छीना झपटी व अवैध हथियार रखने के आठ मामलों में नामजद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed