फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies due to vehicle collision in Sonipat, accident happened on Kharkhoda bypass

Sonipat: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, खरखौदा बाईपास पर हुआ हादसा

Sat, 01 Jul 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

हरियाणा दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोनीपत में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस  दोनों ही मामलों में जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision in Sonipat, accident happened on Kharkhoda bypass
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ननिहाल में रह रहा युवक बाइक बाईपास से कुलदीप नगर जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू दशहारा निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गगन (25) बचपन से अपने नाना मूलरूप से गांव बरोणा फिलहाल खरखौदा के कुलदीप नगर निवासी रामकरण के पास रहता था। उनका बेटा शुक्रवार रात करीब नौ बजे किसी काम से खरखौदा बाईपास पर गया था। वह वहां से कुलदीप नगर लौट रहा था। जब वह बाईपास से निकल रहा था तो इसी दौरान किसी वाहन ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


छोटे दो जुड़वा भाई राम व श्याम
सड़क पर गिरकर उनका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने उनके बेटे को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें देर रात मामले की सूचना मिली। पुलिस ने उनके बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में अजीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गगन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे दो जुड़वा भाई राम व श्याम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
नेशनल हाईवे-44 पर गांव नाथूपुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। गांव रसोई के नंबरदार आनंद ने व्यक्ति के शव को देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम ने शव को नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है। पुलिस ने आनंद के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed