फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ASI commits suicide in Sonipat of Haryana, police recovered suicide note

Sonipat: ससुराल वालों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया तो ASI ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

Mon, 22 Aug 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:24 PM IST
सार

ब्रह्म नगर स्थित प्लॉट में बने कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने कमरे से बरामद सुसाइड नोट किया। ससुराल पक्ष पर 15 लाख रुपये लेकर वापस नहीं करने का आरोप है। साले की पत्नी ने रविवार को बवाना थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
ASI commits suicide in Sonipat of Haryana, police recovered suicide note
कोटा में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में ससुराल पक्ष की तरफ से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने पर ब्रह्म नगर में रहने वाले दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्लॉट में बने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें एएसआई ने ससुराल पक्ष पर 15 लाख रुपये नहीं देने और दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। एएसआई के बेेटे के बयान पर सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


ब्रह्म नगर निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि वह दो भाई है। उनके पिता सतीश दिल्ली पुलिस में एएसआई थे। उनकी मां दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली थीं, जिनका 27 अप्रैल, 2020 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। पंकज ने आरोप लगाया कि उसके दोनों मामा ने करीब चार साल पहले घर बनाने के लिए उनसे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। उनके माता-पिता ने नाना, दोनों मामा और मामियों को रकम वापस करने के लिए कहा था, लेकिन वे बहाना बनाकर टालते रहे।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि मां के निधन के बाद से पिता हम दोनों भाइयों को लेकर चिंतित रहते थे। 21 अगस्त को  उनके पिता को थाना बवाना, दिल्ली बुलाया गया था। पिता के साथ वह, उसका भाई बंटी उर्फ द्रवेश, चाचा अनूप गए थे। थाने में बातचीत के दौरान पिता ने मामा-मामियों से बार-बार उधार लिए 15 लाख रुपये वापस करने के लिए कहा, पर उन्होंने उसके पिता पर दो साल पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मामा-मामियों ने पुलिस में शिकायत देते हुए उसके पिता पर दो वर्ष के बजाय छह महीने के भीतर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। इससे आहत होकर उसके पिता ने 22 अगस्त को सुबह घर के सामने स्थित प्लॉट में जाकर फंदा लगा लिया। पिता ने जिस कमरे में फंदा लगाया था वहां से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पिता ने उसमें  नाना, दोनों मामा और मामियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

पिता के पास भेजे अभद्र वीडियो 
पंकज ने बताया कि उनके पिता के मोबाइल पर मामी ने 5-6 माह पहले अपनी व मामा की चार-पांच अश्लील वीडियो भेजी थी। जिस पर पिता ने उनके मामा को इस तरह की वीडियो न भेजने के बारे में कहा था। यह सब होने पर मामा ने कहा था कि तुम झूठ बोल रहे हो, उनकी पत्नी ऐसा नहीं कर सकती। उसके पिता ने मामी की तरफ से भेजी गई वीडियो उसके मामा को वापस भेज दी थी। उन वीडियो के आधार पर रविवार को मामा व मामियों ने आपस में बातचीत कर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। 


एएसआई ने फंदा लगाकर जान दी है। जिस कमरे में फंदा लगाया था उसमें से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed