{"_id":"5817a43a4f1c1bad31435ede","slug":"arrest-accuse-gang-rape-case-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी काबू, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी काबू, भेजा जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राई के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित उर्फ मीतू और दयानंद उर्फ टीनू उसी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर चार माह पहले लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसमें लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की ने शनिवार को पुलिस को बताया था कि करीब चार माह पहले वह कूड़ा डालने के लिए प्लाट की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के अमित उर्फ मीतू, दयानंद उर्फ टोनी व पड़ोसी गांव के असमद नाम के युवक ने उसे पकड़ लिया था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। दुष्कर्म से लड़की चार माह की गर्भवती हो गई थी। जिस पर उसने शनिवार को मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया था और पुलिस को शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।
तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। दो आरोपियों को काबू किया गया है। अभी तक वीडियो क्लिप बनाने की बात सामने नहीं आई है। आरोपियों का कहना है कि वह डराने के लिए ऐसा कहा था। मामले की की जा रही है।
विज्ञापन
एएसआई उषा, जांच अधिकारी