{"_id":"643cc30dd87f9c784b0c3434","slug":"armed-miscreants-looted-two-lakh-rupees-from-property-dealer-in-sonipat-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दो लाख की लूट: हथियारबंद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में घुसे, कहा-ये सारे रुपये हमें दे दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में दो लाख की लूट: हथियारबंद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में घुसे, कहा-ये सारे रुपये हमें दे दो
Mon, 17 Apr 2023 09:26 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:26 AM IST
सार
सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर पर पिस्तौल से हमला कर दो लाख रुपये की नकदी का लूटने का मामला सामने आया है। मामले में सतपाल ने बताया कि वह रविवार को देर शाम दिनेश कुमार के कार्यालय में रुपये लेने गए थे। तभी अचानक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सीमा से सटे गांव नाहरी में प्रॉपर्टी डीलर पर पिस्तौल से हमला कर तीन बदमाश दो लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अपने पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में रुपये लेने गए थे। वह रुपयों की गिनती कर रहे थे इसी दौरान आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में लेने गए थे रुपये
गांव नाहरी निवासी सतपाल सिंह ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। उन्होंने गांव नाहरी के पास ही दिल्ली के लामपुर बॉर्डर के निकट श्री कृष्णा प्रॉपर्टीज के नाम से अपना कार्यालय बना रखा है। उनके पास ही दिल्ली के गांव बुढ़पुर निवासी दिनेश कुमार ने श्री बांके बिहारी प्रॉपर्टीज के नाम से अपना कार्यालय बना रखा है। सतपाल ने बताया कि वह रविवार को देर शाम दिनेश कुमार के कार्यालय में रुपये लेने गए थे।
विज्ञापन
दो बदमाशों ने पहन रखा था हेलमेट, एक ने चेहरे पर बांध रखा था कपड़ा
दिनेश ने उन्हें दो लाख रुपये दे दिए। वह वहीं कुर्सी पर बैठकर रुपये मेज पर रखकर गिनने लगे। इसी दौरान उनके कार्यालय के बाहर एक बाइक आकर रुकी। बाइक से तीन युवक उतरे और सीधे अंदर आ गए। उनके दो ने चेहरे पर हेलमेट लगा रखा था और एक ने कपड़ा बांध रखा था। अंदर आते ही उन्होंने कहा कि सारे रुपये दे दो। वह मेज से रुपये उठाने लगे तो सतपाल ने विरोध कर दिया। जिस पर एक बदमाश ने पिस्तौल उनके सीने पर अड़ा दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भागे बदमाश
दूसरे ने पिस्तौल का बट उनकी दाहिनी आंख के ऊपर मार दिया। जिससे आंख के ऊपर खून बहने लगा। उन्होंने दिनेश की तलाशी भी ली। उसके बाद बदमाशों ने उसे पिछले दरवाजे से बाहर धकेल दिया। उन्होंने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गए। जिसके बाद घायल सतपाल को नागरिक अस्पताल में लेकर आया गया। जिस पर मामले का पता लगने पर पहुंची कुंडली की बारोटा चौकी पुलिस ने सतपाल के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ को लेकर प्रयास कर रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।