फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accountant assaulted at courier store in Sonipat at gunpoint, miscreants looted lakh

Sonipat Crime: कूरियर स्टोर पर अकाउंटेंट को पिस्तौल दिखाकर की मारपीट, बदमाशों ने सवा पांच लाख रुपये लूटे

Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
सार

सोनीपत में कूरियर कंपनी के स्टोर पर लूट की घटना हुई है। करीब सवा पांच बजे दो युवक कार्यालय में आए। उन्होंने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। दोनों ने अंदर आते ही कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी और 5.17 लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। 

विज्ञापन
Accountant assaulted at courier store in Sonipat at gunpoint, miscreants looted lakh
लूट की घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित सेक्टर-7 मोड़ के पास स्थित कूरियर कंपनी के स्टोर पर अकाउंटेंट को पिस्तौल दिखाकर व मारपीट कर दो बदमाश पांच लाख 17 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। दोनों बदमाश सिर पर हेलमेट पहनकर आए थे। मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बहालगढ़ रोड पर डिलीवरी कूरियर के नाम से कार्यालय बना रखा है। कार्यालय में रितिक नाम का युवक अकाउंटेंट का काम देखता है। रितिक सुबह पांच बजे आकर कार्यालय को खोलता है। वह शुक्रवार सुबह भी कार्यालय में पहुंचा था। इसी बीच करीब सवा पांच बजे दो युवक कार्यालय में आए। उन्होंने सिर पर हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने अंदर आते ही रितिक पर पिस्तौल तान दी। उसके बाद मारपीट कर तिजोरी में कोड भरवाकर उसे खुलवा लिया। उसके बाद वह 5.17 लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। युवक बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। रितिक ने मामले की जानकारी अधिकारी व पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस व सीआईए की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर एसीपी नरसिंह ने बताया कि सुबह सवा पांच बजे कूरियर कंपनी के कार्यालय में लूट की शिकायत मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। मामले में किसी परिचित की संलिप्तता मिल सकती है। सुबह पांच बजे कार्यालय खोलने की जानकारी किसी जानकार को ही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed