फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident

कार ने पुलिस की गाड़ी को ठोका, तीन घायल

Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित भिगान चौक के पास एक अनियंत्रित कार ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुरथल थाना में नियुक्त एएसआई रोहताश बुधवार रात हवलदार दलवीर के साथ बोलेरो गाड़ी से गांव धतूरी की तरफ गश्त करने गए थे। बोलेरो को चालक देवेंद्र चला रहा था। जब वह भिगान चौक से जीटी रोड पार करने लगे तो इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार दलवीर और रोहताश बुरी तरह से घायल हो गए। साथ ही चालक देवेंद्र को भी मामूली चोट लगी। इस हादसे में कार चालक हरप्रीत की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed