फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was stabbed to death in Barwasni village of Sonipat

सोनीपत: रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गांव के ही दो युवकों पर वारदात का आरोप, गांव में तनाव

Thu, 19 May 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 11:43 PM IST
सार

अस्पताल लेकर आने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक दादा खंखा वासी धार्मिक स्थल पर ज्योत लगाने जा रहा था। आरोपियों ने गांव के जोहड़ के पास वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
A young man was stabbed to death in Barwasni village of Sonipat
गांव बड़वासनी के युवक की हत्या के मामले में सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों से जानकारी लेती थाना प्रभारी दीप्ति गर्ग। पंकज का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव बड़वासनी में गांव के जोहड़ के पास स्थित धार्मिक स्थल पर जा रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है। इससे गांव में दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 

विज्ञापन


गांव बड़वासनी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस का बताया कि उसका बेटा पंकज (21) गुरुवार शाम गांव के बाहर धार्मिक स्थल दादा खंखा वासी पर ज्योत लगाने के लिए बाइक से गया था। एक दिन पहले उसे पंकज ने बताया था कि गांव के ही गोली ने उसके साथ बिना कारण झगड़ा किया है।
विज्ञापन


उसने बच्चों का झगड़ा मानकर इसे अनसुना कर दिया था। जब पंकज ज्योत लगाकर काफी देर तक घर नहीं आया तो वह दादा खंखा वासी पर पहुंचा। उसने देखा कि जोहड़ के पास गांव का गोली उसके बेटे पर चाकू से वार कर रहा था। वहीं गांव का निखिल उसके साथ खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे देखकर दोनों धमकी देते हुए भाग गए। उसने देखा तो उसके बेटे के सीने, पासू, पेट व आंख पर चोट के निशान थे। वह अपने बेटे को लेकर एक निजी अस्पताल में गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसको सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सामान्य अस्पताल में चिकित्सक ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार उस पर चाकू के करीब चार से छह वार किए गए हैं। पुलिस ने पंकज के पिता अशोक के बयान गोली व निखिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इकलौता बेटा था पंकज
पंकज अपने पिता का इकलौता बेटा था। अब परिवार में उसकी एक बहन रह गई । उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार पंकज मृदुभाषी और मिलनसार था। 

एक दिन पहले हुई थी कहासुनी 
पुलिस के अनुसार गांव के गोली नाम के युवक से एक दिन पहले किसी बात को लेकर पंकज का झगड़ा हो गया था। उनकी हाथापाई हो गई थी। बाद में उनका बीच बचाव कर दिया गया था। उसी रंजिश में पंकज पर हमला करने का आरोप लगा है। 

 

बड़वासनी में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश के लिए सदर थाना के साथ ही सीआईए की टीम भी लगी हुई हैं।  - आईपीएस दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed