फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुंडली में जींस फैक्टरी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आठ घंटे में काबू पाया

कुंडली में जींस फैक्टरी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आठ घंटे में काबू पाया

Mon, 22 Apr 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
कुंडली में जींस फैक्टरी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आठ घंटे में काबू पाया
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपूर इंटरप्राइजेज कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आठ घंटे में आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए कुंडली, राई, सोनीपत व गन्नौर के साथ ही नरेला से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई गई। फैक्टरी में जींस बनती है जो विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। आग बैसमेंट में होने के चलते काबू पाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 स्थित कपूर इंटरप्राइजेज की केबीएल टेक्सटाइल प्रावइेट लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लग गई। बेसमेंट में लगी आग ने कुछ देर में ही भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपट उठती देख आसपास काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी तुरंत फैक्टरी के आग लगने वाले हिस्से से बाहर निकल गए। मामले की सूचना पाकर कुंडली, राई व सोनीपत, गन्नौर और नरेला से फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीसरे पहर तीन बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आसमान में उठा धुएं का गुब्बार
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुब्बार उठ गया। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। फैक्टरी के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जिन्हें वहां से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने तीन मंजिला फैक्टरी से सामान निकाला बाहर
आग लगने के बाद कर्मचारी तीन मंजिला फैक्टरी के अलग-अलग हिस्सों में रखे जींस की पेंट को बाहर निकालने में लग गए। कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए सामान को आग से बचाने के लिए बाहर निकाला। जिससे नुकसान से कुछ राहत मिली। जबकि बेसमेंट में रखे कपड़े व लाखों रुपये की मशीन जल गई।


फैक्टरी से विदेशों में एक्सपोर्ट होती हैं जींस
कुंडली स्थित जिस फैक्टरी में आग लगी है, वहां से जींस की पेंट को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। कंपनी मालिक गौरव कपूर घटना के बाद से काफी परेशान थे। उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। वह इतना ही कह सके कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed