{"_id":"5c9bca5fbdec2214216ccf39","slug":"91553713759-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। थाना सदर गोहाना पुलिस ने चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी को 13 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भावड़ का रहने वाला भीम सिंह है। आरोपी सफेदा के पेड़ चोरी के मामले में नामजद हुआ था। उसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी ने गांव में अपनी जमीन को बेच दिया था। वह परिवार के साथ हरिद्वार, देहरादून, मंसूरी व गुरुग्राम में छिपा रहा। अब वापस आया तो पकड़ा गया।
थाना सदर गोहाना मे नियुक्त मुख्य सिपाही कृष्ण अपनी टीम के साथ मंगलवार रात को गांव बिचपड़ी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी गांव बिचपड़ी के बस अड्डे पर आने वाला है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दी। इसी बीच जब भीम सिंह अड्डे पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ अदालत की अवमानना का भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भीम सिंह के खिलाफ वर्ष 2006 में सफेदे के पेड़ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। उसे अदालत ने 2012 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
पुलिस से बचने को उत्तराखंड में जाकर छिपा
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तराखंड में जाकर छिप गया था। आरोपी हरिद्वार, देहरादून, मंसूरी में छिपा रहा। इतना ही नहीं बाद में उसने गांव में मौजूद अपनी करीब पांच एकड़ जमीन को भी बेच दिया था। जिसके बाद वह परिवार के साथ गुरुग्राम में छिपकर रहने लगा। अब गांव में आया तो पकड़ा गया।