फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नाबालिग से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी धमकी

नाबालिग से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी धमकी

Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी धमकी
नाबालिग से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 में घरों की साफ-सफाई करने वाली नाबालिग से मकान मालिक ने दुष्कर्म कर दिया। किशोरी की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक के पास लेकर गई तो वहां उसे पता लगा कि उसकी बेटी ढाई माह की गर्भवती है। आरोपी मकान मालिक ने उसे 14 हजार रुपये देकर गर्भपात कराने व शहर छोड़कर जाने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि टेस्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर अन्य धारा जोड़ी जाएंगी।
मूलरूप से बिहार फिलहाल शहर की एक बस्ती में रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ सेक्टर-15 के घरों में साफ सफाई का कार्य करती है। सप्ताह भर पहले उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं। उसे दवाई भी दिलाई गई, मगर तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिस पर वह अपनी बेटी को चिकित्सक के पास लेकर गई। चिकित्सक ने जांच कर उसे बताया कि उसकी बेटी ढाई माह की गर्भवती है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब बच्ची पर दबाव देकर पूछा तो वह पहले बताने से इंकार करती रही। जब उसने अपनी एक मकान मालकिन से इस बारे में बात की तो उसने बच्ची को भरोसे में लेकर बात की। जिस पर बच्ची ने बताया कि वह जिस घर में काम करने जाती है उसके मालिक ने उसके साथ गलत काम किया है। वहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। गलत काम करने के साथ ही वह उसे कुछ दवाईयां भी खाने को देता था। बात जब आसपास के लोगों को पता चली तो वह बच्ची को थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसे मकान मालिक ने 14 हजार रुपये देकर गर्भपात कराने को भी कहा है। पुलिस किशोरी व उसकी मां को लेकर बताए गए मकान पर भी गई। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आईपीसी की धारा 376, 506 व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
किशोरी की मां के बयान पर मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर काबू किया जाएगा। गर्भवती होने के बारे में जांच कराने के बाद ही कहा जा सकता है। गर्भवती मिलने पर अन्य धाराएं जोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश, चौकी प्रभारी, सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed