{"_id":"5946ce444f1c1b58458b46a0","slug":"91497812548-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों को मिली जमानत, युवक गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवतियों को मिली जमानत, युवक गए जेल
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई (सोनीपत)।
कुमासपुर के पास ओमेक्स सिटी के माल में चल रहे दो स्पा सेंटरों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रविवार को फिर से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 13 युवतियों को जहां जमानत दे दी, वहीं पांच युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी मॉल के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने शुक्रवार रात को छापामार कार्रवाई की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां अनैतिक कार्य हो रहा है। इस पर पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बना कर सेंटर में भेजा गया था। जहां सौदा तय होते ही इशारा पाकर टीम ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने वहां से 13 युवतियों और पांच युवकों को काबू किया है। पकड़े गए युवकों में पवन, सुनील, राजेश, सौरभ व नवीन शामिल थे। पुलिस ने रविवार को सभी आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया, जहां युवकों को न्यायिक हिरासत में व युवतियों को जमानत पर भेज दिया गया।
मॉल के स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य के आरोप में काबू कि गए युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं युवतियों को जमानत मिल गई।
रामबीर, थाना प्रभारी, मुरथल
युवतियों को मिली जमानत, युवक गए जेल
स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक कार्य करने का मामला
13 युवतियों सहित 18 को किया गया था गिरफ्तार