फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब पीकर हुड़दंग करने से रोका तो मार दिया चाकू

शराब पीकर हुड़दंग करने से रोका तो मार दिया चाकू

Mon, 12 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हुड़दंग करने से रोका तो मार दिया चाकू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव लुहारी टिब्बा में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे एक व्यक्ति को रोकना पीड़ित के लिए महंगा कर दिया। व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव लुहारी टिब्बा निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार देर रात घर पर था। इसी दौरान गांव का सतबीर शराब के नशे में गली में खड़ा होकर गालियां देने लगा। उसने उसे हुड़दंग करने से मना करते हुए घर जाने को कहा। इस पर सतबीर उसके साथ हाथापाई करने लगा। इतना ही नहीं सतबीर की पत्नी शकुंतला व बेटा प्रवीण भी वहां आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही चाकू से उसके हाथ व कमर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों व परिजनों के आने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने राकेश के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
शराब के नशे में हुड़दंग करने से रोकने के चलते हुए झगड़े में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। मामले में घायल के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुनीष कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed