{"_id":"5c7c2a55bdec226bbc657ea0","slug":"81551641173-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
राई। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिवार के अन्य लोगों को इस बारे में बताया तो उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कराने में लगी हुई है, जिससे उनको पकड़ा जा सके।
राई थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। वह महिला अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती है। पुलिस को बताया कि शनिवार की रात में लगभग 12 बजे किसी ने उसके मकान का दरवाजा खटखटाया तो उसने उठकर दरवाजा खोल दिया। उसके दरवाजा खोलते ही दो युवक अंदर घुस गए और उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक फरार हो गये। महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो उसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसआई संतोष ने महिला का मेडिकल करवाकर अदालत में बयान दर्ज कराए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।