{"_id":"5c140957bdec2253b9699764","slug":"81544816983-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर युवक से बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर युवक से बाइक लूटी
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर युवक से बाइक लूटी
-बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव पतला-अटेरना के बीच बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक बाइक चालक को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गांव पतला निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर गांव अटेरना से पतला की तरफ जा रहा था। जब अटेरना व पतला के बीच पहुंचा तो इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने उसे रुकवा लिया। उसके बाइक रोकते ही युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। युवकों ने उसे धमकी देकर बाइक से नीचे उतार दिया। बाद में वह उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। केस दर्ज कर लिया है, बदमाशों का पता लगाकर जल्द काबू किया जाएगा।