फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिला कारागार में बंदी से मारपीट, सुआ मारकर किया घायल

जिला कारागार में बंदी से मारपीट, सुआ मारकर किया घायल

Sat, 01 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदी से मारपीट, सुआ मारकर किया घायल
जिला कारागार में बंदी को सुआ मारकर किया घायल
विज्ञापन

-पांच बंदियों ने किया हमला, लात-घूंसों से बुरी तरह से पीटा भी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में पांच बंदियों ने मिलकर कैंटीन में सामान खरीदने गए एक बंदी पर हमला बोल दिया। पांचों ने पहले लात-घूंसों से पीटा फिर सुआ से प्रहार कर घायल कर दिया। कारागार कर्मियों ने पीड़ित को आरोपियों से छुड़ाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल उप अधीक्षक के बयान पर कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जेल उप अधीक्षक शाहिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि गांव हलालपुर निवासी बंदी राजबीर वीरवार शाम को कारागार कैंटीन में सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान बंदी आशीष, अमित, धर्मबीर, दीपक व सुमित ने उस पर दबंगई दिखाते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने सुआ जैसे नुकीले हथियार से उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गार्ड व अन्य कर्मियों ने राजबीर को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसी दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि हमारे आगे मिला तो जान से मार देंगे। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जेल उप अधीक्षक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
कारागार में बंदियों दबंगई दिखाते हुए एक बंदी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed