{"_id":"5b37d5ad4f1c1bf96e8bafdb","slug":"81530385837-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल....शोरूम से लाखों के जेवर चोरी में आरोपी महिला गिरफ्तार, बल्लभगढ़ व बरेली लेकर जाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित फाइल....शोरूम से लाखों के जेवर चोरी में आरोपी महिला गिरफ्तार, बल्लभगढ़ व बरेली लेकर जाएगी पुलिस
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम से लाखों के जेवर चोरी में आरोपी महिला व पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर में ईएसआई के सामने स्थित जैनसंस ज्वेलर्स के शोरूम से चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुई सेल्सगर्ल व उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। महिला ने बल्लभगढ़ व बरेली में आभूषण छिपाने की बात कही है। पुलिस उसे वहां ले जाकर आभूषण बरामद करने का प्रयास करेगी।
विदित रहे कि कच्चे क्वार्टर स्थित जैनसंस ज्वेलर्स के संचालक बसंत जैन ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि मॉडल टाउन निवासी उमा करीब 3 साल से उनके पास सेल्सगर्ल के रूप में काम रही थी। वह स्टॉक मिलान के बाद स्टॉक को तिजोरी में रखने के दौरान आभूषण चोरी कर लेती थी। शक के आधार पर 16 जून को उन्होंने शोरूम के सीसीटीवी चेक किए तो उसमें उमा एक बॉक्स से गले का हार चोरी कर अपने कपड़ों में छिपाते दिख रही थी। उन्होंने उमा को बुलाकर पूछा तो वह बहाने बनाकर वहां से चली गई थी और उसके बाद शोरूम पर नहीं आई। उसने उन्हीं पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर शिकायत दे दी थी। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई कुलदीप की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला उमा व उसके पति सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। --
बल्लभगढ़ व बरेली में आभूषण छिपाने की बात कबूली
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने बल्लभगढ़ व बरेली में अपने रिश्तेदारों के पास आभूषण छिपा रखे हैं। जिस पर पुलिस अब उसे वहां लेकर जाएगी और सभी आभूषण बरामद करेगी।
विज्ञापन
---
जैन संस ज्वेलर्स के शोरूम में चोरी की आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे चोरी गए आभूषण बरामद किए जा सके।
- कुलदीप, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत।