{"_id":"5b143fde4f1c1bf36e8b60c5","slug":"81528053726-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से बाइक को टक्कर मार व्यक्ति का किया अपहरण, मारपीट के बाद फेंककर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से बाइक को टक्कर मार व्यक्ति का किया अपहरण, मारपीट के बाद फेंककर हुए फरार
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से बाइक को टक्कर मार व्यक्ति का किया अपहरण, मारपीट के बाद फेंककर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 में बाइक सवार को टक्कर मारकर गिराने के बाद कार सवार उसका अपहरण कर ले गए। बाद में कार सवारों ने उसके साथ मारपीट कर आगे फेंक दिया। पीड़ित की पत्नी ने पैसों के लेन-देन में अपहरण कर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से रोहतक फिलहाल सेक्टर-23 निवासी मोनिका ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को उसका पति कर्मबीर बाइक पर सवार होकर आ रहा था। घर से कुछ पहले कार सवार सुनील व चार अन्य ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। बाद में वह कर्मबीर को जबरन कार में डालकर ले गए। कार में कर्मबीर के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपी उसके पति को रास्ते में फेंक गए। जिस पर उन्हें पता लगा तो अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। मोनिका ने पुलिस को बताया कि सुनील के साथ उसके पति का पैसों का लेन-देन है। इसी कारण उसके पति का जबरन अपहरण कर मारपीट की गई है। महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
---
सेक्टर-23 की महिला ने उसके पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामलों पैसों के लेन-देन का बताया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
राजपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।