फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डस्टर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

डस्टर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Mon, 22 Apr 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
डस्टर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
मुरथल। जीटी रोड पर भिगान के पास डस्टर गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत के समालखा की शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला सुनील अपने चचेरे भाई राजेश धीमान के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत आ रहा था। जब वह भिगान के पास पहुंचा तो इसी दौरान डस्टर गाड़ी सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने राजेश के बयान पर डस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


भिगान के पास डस्टर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, वहीं हादसे में उसका भाई घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-सुमित सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed