{"_id":"5b5a1f7b4f1c1bb15c8b4b3f","slug":"71532632955-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों पर लोहे की राड से हमला करने के मामले में छह नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मियों पर लोहे की राड से हमला करने के मामले में छह नामजद
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मियों पर हमला करने के मामले में छह नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव तिहाड़ मलिक में बिजली चोरी पकड़ने गई सब डिवीजन फरमाणा की टीम पर लोहे की राड से हमला करने व मारपीट के मामले में छह आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीओ नीरज ग्रोवर ने मोहाना थाना में शिकायत दी कि निगम की टीम सोमवार को गांव तिहाड़ मलिक में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। टीम में सहायक फोरमैन, सुरेश, एएलएम सुरेंद्र, एपीआर विक्रम, सुनील व सुमित शामिल थे। वहां पर कई ग्रामीणों के घर चोरी की वीडियो बनाई गई थी। कुछ देर बाद बिजली चोरी करने वालों ने एकत्रित होकर टीम पर हमला कर दिया था। टीम से मोबाइल फोन छीनकर अपनी बिजली चोरी की वीडियो के साथ ही शुक्रवार व शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई बिजली चोरी की वीडियो भी डिलीट कर दी थी। एक व्यक्ति ने टीम सदस्य पर लोहे की राड से हमला किया। साथ ही अन्य सदस्यों से हाथापाई व मारपीट की गई थी। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने अब ओम, कुलबीर, धोला, शीला, आनंद व धीरज आदि के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।