फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   थाना कलां की पूर्व सरपंच के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज

थाना कलां की पूर्व सरपंच के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज

Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
थाना कलां की पूर्व सरपंच के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज
थाना कलां की पूर्व सरपंच के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव थाना कलां की पूर्व महिला सरपंच पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। उन पर बार-बार मांग करने के बावजूद पंचायत का रिकार्ड बीडीपीओ कार्यालय में जमा नहीं करवाने का आरोप है। बीपीडीओ, खरखौदा की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीडीपीओ ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव के बाद थाना कलां गांव में सरपंच बदलने पर पूर्व सरपंच की तरफ से पंचायत का रिकार्ड ग्राम सचित के पास जमा करवाया जाना था। लेकिन पूर्व सरपंच द्वारा पूरा रिकार्ड ग्राम सचिव को जमा नहीं करवाया गया। ऐसे में नई जिम्मेदारी लेने वाले सरपंच ने ग्राम पंचायत की पहली बैठक कर पूरा रिकार्ड ना मिलने की बात कही थी और मामले को बीडीपीओ सहित उपायुक्त के समक्ष भी रखा था। तत्कालीन बीडीपीओ द्वारा भी मामले को लेकर उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने मामले में पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश जारी किए हैं। 15 मार्च को ग्राम पंचायत थाना कलां की ग्राम सचिव के साथ हुई बैठक में भी पूर्व सरपंच के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। ऐसे में बीडीपीओ नरेश छिकारा ने पूर्व सरंपच के खिलाफ ग्राम पंचायत का रिकार्ड ना जमा करवाने पर खरखौदा थाने में शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed