{"_id":"5c573a38bdec22739b069fbc","slug":"61549220408-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएम इंडिया मार्ट कंपनी का रिटेल स्टोर खोलने के नाम पर दो करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएम इंडिया मार्ट कंपनी का रिटेल स्टोर खोलने के नाम पर दो करोड़ की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएम इंडिया मार्ट कंपनी का रिटेल स्टोर खोलने के नाम पर दो करोड़ की ठगी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। गांव रसोई स्थित पारकर रेजीडेंसी में रहने वाले एक व्यक्ति को रिटेल स्टोर खोलने और भारी मुनाफा देने का लालच देकर 2 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद में रिटेल स्टोर खोलने व एएम इंडिया मार्ट कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने अंसल मॉल में दुकान बेचकर नकदी एकत्रित की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पारकर रेजीडेंसी में रहने वाले अतुल कौशिक ने पुलिस को बताया कि उसके पास अंसल प्लाजा मॉल में एक दुकान थी। उसने दुकान को करीब सवा दो करोड़ रुपये में बेचा था। उसके पहचान वाले प्रॉपर्टी डीलर अमित को इसकी जानकारी थी। जिस पर अमित अप्रैल, 2017 में अपने साथ दो लोगों को लेकर आया। उन्होंने अपनी पहचान मोहनलाल वर्मा व वशिष्ठ वर्मा के रूप में दी। उन्होंने बताया कि वह एएम इंडिया मार्ट कंपनी के निदेशक हैं। उनकी कंपनी रिटेल स्टोर खोलकर उसमें पैसा लगाकर मुनाफा कमाती है। उनकी कंपनी के रिटेल स्टोर के माध्यम से जो सामान बिकता है उसका 8 प्रतिशत पैसा देंगे तथा उसके साथ-साथ उन्होंने 12 प्रतिशत के हिसाब से वापसी गारंटी देने कर बात कही। वह उस समय वहां से चले गए। वह बाद में दोबारा आए तो कहा कि वह फरीदाबाद में अपना रिटेल स्टोर खोल रहे हैं। जिसमें पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। साथ ही उसे अन्य निदेशक ब्यासकुमार वर्मा, कनकचंद वर्मा, अनीता वर्मा, संध्या वर्मा, मंशा वर्मा से भी मिलवाया। जिसके बाद वह मुनाफे के चक्कर में उनके झांसे में आ गया। उनके कहने पर उसने एक चेक 31 लाख, उसके बाद दूसरा चेक 1.67 करोड़ का दे दिया। जून 2017 में उसने 2 लाख का चेक और दे दिया। पैसे लेने के बावजूद आरोपियों ने उसे कोई रिटेल स्टोर नहीं दिया। इसके साथ ही उसने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।