फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहले सोनीपत में की पार्टी, फिर पानीपत में घूमने चली गई तीनों किशोरी बरामद

पहले सोनीपत में की पार्टी, फिर पानीपत में घूमने चली गई तीनों किशोरी बरामद

Thu, 10 Jan 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
पहले सोनीपत में की पार्टी, फिर पानीपत में घूमने चली गई तीनों किशोरी बरामद
सोनीपत में पार्टी करके पानीपत घूमने चली गईं सहेलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से अचानक लापता हुई तीनों सहेलियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। तीनों सहेलियों ने बताया कि पहले सोनीपत में पार्टी की और बाद में वे घूमने पानीपत चली गई थीं। वहां उनका मोबाइल बैटरी खत्म होने से बंद हो गया, इसलिए परिजनों से संपर्क नहीं हो सका था।
विदित रहे कि शहर के सेक्टर-12 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 5 जनवरी को घर से निकली थी। वह घर से अपनी मौसी के पास जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद वह जीवननगर में अपनी 17 वर्षीय सहेली के पास पहुंची। वहां से दोनों शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में अपनी 15 वर्षीय तीसरी सहेली के पास गई थी। जहां उन्हें आखिरी बार देखा गया था। जांच में पता लगा है कि तीनों जन्मदिन पार्टी के लिए आई थीं। बाद में लापता हो गई थीं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई ओमबीर की टीम ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया। लड़कियों के बयान दर्ज करने के साथ ही उनका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में वह शहर में घूमती रहीं। यहां पार्टी करने के बाद वह पानीपत चली गई थीं। पानीपत में जाने के बाद उनके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई थी। वहां घूमने के बाद वह वापस लौट आईं।
विज्ञापन

---
तीनों किशोरियों के सोनीपत पहुंचने पर उन्हें बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। उनके बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल भी कराया गया था। लड़कियों ने सोनीपत शहर के बाद पानीपत घूमने जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed