फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पत्नी से विवाद में ससुर को डंडा मारा, अस्पताल में मौत, पत्नी को फोन करके कहा अब तुझे मारूंगा

पत्नी से विवाद में ससुर को डंडा मारा, अस्पताल में मौत, पत्नी को फोन करके कहा अब तुझे मारूंगा

Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद में ससुर को डंडा मारा, अस्पताल में मौत, पत्नी को फोन करके कहा अब तुझे मारूंगा
ससुर को मारा, फिर पत्नी से फोन करके कहा अब तुझे मारूंगा, तब हुआ हत्या का खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के ब्रह्मनगर में घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग की उसके दामाद ने सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर हत्या करना कबूल किया और उसे व उसके भाई को भी मारने की धमकी दे डाली। जिस पर महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। उसने अपने पति से फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ब्रह्मनगर निवासी सरदार सिंह (57) रविवार रात को अपने घर के अंदर बने कमरे में सो रहा था। सोमवार सुबह परिजन उसे उठाने गए तो वह नहीं उठे। जिस पर उन्होंने देखा कि सरदार सिंह के सिर में चोट लगी थी। उन्होंने समझा की चारपाई से गिरने से चोटिल हो गए। वह उन्हें लेकर काठमंडी स्थित एक निजी अस्पताल में गए। वहां से उनका सिटी स्कैन कराने को कहा गया। जिस पर परिजनों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में उनका सिटी स्कैन कराया। जहां उनके सिर में गंभीर चोट लगी होने का पता लगा। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में सरदार सिंह की दोपहर को मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने उनके शव को सोनीपत लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सरदार सिंह की बेटी अपने पति से अनबन के चलते एक साल से अपने मायके में रह रही है। मोनिका के पास उसके पति झज्जर के गांव मुनसा निवासी लाल सिंह उर्फ राजू ने फोन कर बताया कि उसके पिता को उसने मार दिया है। अब वह उसे और उसके भाई को भी मार देगा। तब उन्हें पता लगा कि सरदार सिंह की हत्या की गई है। मोनिका ने मामले से परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग सौंप दी। रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने लाल सिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या व हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

13 साल पहले हुई थी शादी, नशा करने के चलते रहती थी अनबन
मोनिका ने पुलिस को बताया कि लाल सिंह के साथ उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। उसे लाल सिंह से तीन बच्चे जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। लाल सिंह शराब पीने का आदी है। जिसके चलते उनमें अक्सर अनबन रहती थी। उसका पति मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। जिससे तंग आकर वह एक साल से अपने मायके में आकर रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को घर में घुसकर डंडे से हमला कर हुआ फरार
मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे फोन पर कहा है कि वह 30 दिसंबर की रात को उनके घर में आया था। वह उसके पिता के सिर पर डंडे से वार करने के बाद वहां से फरार हो गया था।

----
बुजुर्ग की मौत के मामले में उसकी बेटी ने अपने पति पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने इसे लेकर मोबाइल फोन की रिकार्डिंग भी दी है। जिसके आधार पर हत्या व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed