{"_id":"594eb7454f1c1b83688b499b","slug":"61498330949-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग घूमने आया रूस का नागरिक कुंडली से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी संग घूमने आया रूस का नागरिक कुंडली से लापता
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
अपनी पहली पत्नी के साथ घूमने आया रूस का एक नागरिक कुंडली क्षेत्र से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। वे दोनों मनाली से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे और कुंडली के पास बस से उतर गए थे। उनकी पत्नी ने कुंडली थाने में मामले की शिकायत दी है। उन्होंने अज्ञात पर उन्हें बंधक बनाने का शक जताया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
रूस की रहने वाली ततिआन किरीलोवा ने बताया कि वह अपने पहले पति बोन्ड्रेनको ततिआन के साथ भारत घूमने के लिए आई थी। दोनों सात जून को भारत में पहुंचे थे। वहां से वे मनाली चले गए। मनाली से वे 21 जून को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले थे। उनकी 22 जून को वापस रूस की फ्लाइट थी। 21 जून की रात को जब उनकी बस कुंडली बार्डर के पास पहुंची तो बस को टैक्स देने के लिए रोक दिया गया। इसी बीच बोन्ड्रेनको ततिआन बस से नीचे उतर गया। उसके बाद वह लापता हो गया। वह 22 जून को एयरपोर्ट पर भी नहीं पहुंच सका, जिससे उसकी फ्लाइट छूट गई।
डेंगू होने के बाद मानसिक रूप से थे परेशान
ततिआन किरीलोवा ने बताया कि उसके बोन्ड्रेनको ततिआन को एक साल पहले डेंगू हो गया था। इस कारण वह काफी कमजोर हो गए थे। साथ ही मानसिक रूप से भी परेशानी हो गई थी।
विज्ञापन
रूस की महिला ने उसके पति के लापता होने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रूसी नागरिक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
पत्नी संग घूमने आया रूस का नागरिक कुंडली से लापता
मनाली से दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय हुआ लापता
पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया मामला